सामग्री पास्ता उबालने के लिए
- १ + १/२ कप पास्ता
- ४ कप पानी
- नमक
- तेल सॉस बनाने के लिए
- एक्स्ट्रा वर्जन ऑलिव ऑल/ ज़ैतून का तेल
- ४ मध्यम टमाटर
- १ बड़ा या २ मध्यम लहसुन
- १ छोटा प्याज़
-१ छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च
- १/२ कप हेवी क्रीम
- १/४ कप मोज़्ज़रेल्ला चीज़
- १/२ छोटा चम्मच सूखा पार्स्ली
- १/२ छोटा चम्मच ओरेगानो
- १/२ छोटा चम्मच ओरेगानो परोसते समय ऊपर से डालने के लिए
- नमक
- १ छोटा चम्मच पिसी शक्कर
- २ बड़े चम्मच काजू का पेस्ट
- १ कप पानी (पास्ता छानने के बाद जो पानी बचे उसे इस्तेमाल करे)
विधि
- पानी को एक बड़े बर्तन मै ले उसमें नमक और तेल डालकर उबाल आने दे फिर पास्ता डाले और ८ - १० मिनट या पैक मै बताए अनुसार उबाले |
- पास्ता को छान ले |
- बड़े बर्तन मै तेल गरम कर लहसुन, प्याज़ को एक मिनट के लिए धीमी आँच पर भूने फिर टमाटर, नमक, कुटी लाल मिर्च डालकर टमाटर के नरम होने तक पकाए |
- इसे पूरी तरह ठंडा कर पीस ले |
- अब उसी बरतन मै इसे डाले साथ ही काजू का पेस्ट डाले और २ मिनट धीमी आँच पर भूने |
- पानी डाले और उबाल आने पर पेस्ट और पिसी शक्कर डालकर मिला दे |
- अब क्रीम और चीज़ डालकर हकले हाथों से मिलाए |
- परोसने वाली बर्तन मै निकाल ले और ऊपर से ओरेगानो डाले और गरम परोसे |